पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल को दिया नया आयाम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने गुमशुदाओं की तलाश एवं पुनर्वास को लेकर विभागीय समन्वय को नया आयाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में एएचटीयू कोटद्वार द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सघन तलाशी, सत्यापन, काउंसलिंग, चिकित्सकीय सहायता और सुरक्षित पुनर्मिलन की कार्ययोजना पर सहमति बनी।