स्वामी इंद्रजीत सिंह बने शास्त्री निवास के उत्तराधिकारी

हरिद्वार। निर्मला छावनी स्थित प्रसिद्ध श्री शास्त्री निवास आश्रम में स्वामी इंद्रजीत सिंह का विधिवत शास्त्री पद पर पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की अंतिम वसीयत और निर्देशानुसार सभी संत महापुरुषों की उपस्थिति में चादर, तिलक एवं पगड़ी भेंट कर उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
इस अवसर पर संत महापुरुषों ने स्वामी इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और आश्रम के विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने गुरु की शिक्षाओं का पालन करते हुए आश्रम की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और भक्तों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनेक संत, महंत और भक्तगण उपस्थित थे, जिनके साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।