112 की तत्परता ने बचाया पर्यटक का जीवन

112 की तत्परता ने बचाया पर्यटक का जीवन


चमोली। प्रयागराज निवासी 18 वर्षीय आर्यन सिंह नीलकंठ बेस कैंप के पास रास्ता भटकने और तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 के माध्यम से पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और कठिन परिस्थितियों में युवक को खोज निकाला। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे आर्यन को पोर्टेबल ऑक्सीजन देकर उसकी जान बचाई गई। टीम ने उसे सुरक्षित थाने पहुँचाया। आर्यन ने पुलिस और एसडीआरएफ के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने पर्यटकों से पर्वतीय ट्रैक पर सुरक्षा उपकरण व गाइड साथ रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *