एआई और एसडीवी तकनीक से बदलेगा गाड़ियों का भविष्य  

क्रीमकॉलर और एएसडीसी की नई रिपोर्ट


नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सॉफ़्टवेयर आधारित वाहनों (एसडीवी) की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए क्रीमकॉलर और ऑटोमोबाइल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सॉफ़्टवेयर आधारित वाहन के लिए नई दक्षताएँ और प्रशिक्षण” नामक श्वेत पत्र जारी किया। यह रिपोर्ट एएसडीसी वार्षिक सम्मेलन 2025 में प्रस्तुत की गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि आने वाले वर्षों में गाड़ियों के निर्माण, संचालन और रखरखाव में एआई और एसडीवी तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ेगा। इसके लिए इंजीनियरों और कामगारों को नई तकनीक सीखनी होगी। रिपोर्ट में कंपनियों, सरकार और शिक्षण संस्थानों के लिए मार्गदर्शन दिया गया है ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।
क्रीमकॉलर के प्रमुख किरण कुमार जी.जे. ने कहा कि गाड़ियाँ अब सॉफ़्टवेयर संचालित मंच बन रही हैं और यह सौ वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव है। रिपोर्ट में तीन स्तर के प्रशिक्षणकृबुनियादी, मध्यम और उच्चकृका प्रस्ताव है, जिससे उद्योग में नए विशेषज्ञ तैयार किए जा सकें।
एएसडीसी प्रमुख अरिंदम लाहिरी ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरे उद्योग को सही दिशा में कौशल विकास करने में मदद करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, ।क्।ै इंजीनियर, प्रमाणीकरण अभियंता और सुरक्षा विशेषज्ञ जैसी भूमिकाएँ भविष्य में और महत्वपूर्ण होंगी। रिपोर्ट में कंपनियों के लिए पाँच चरणों की प्रशिक्षण रणनीति भी सुझाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *