मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर महान बलिदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड राज्य के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उनके सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।