जनसभा में कर्मचारियों की समस्याओं पर दिया जोर
हरिद्वार। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सफाई मजदूरों की विशाल जनसभा माता ललता देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। सभा में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास तक आंदोलन ले जाया जाएगा।
मोर्चा के संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने मृत घोषित पदों को बहाल करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने की मांग की। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री संतोष गौरव ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा 5 लाख बीमा, 4 लाख बीमा योजना और मृतक आश्रित को नौकरी जैसे निर्णयों के लिए आभार जताया। मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने मजदूरों को एकता बनाए रखने का आह्वान किया। सभा में प्रवीण तेश्वर, सालेकचंद, नानक चंद पीपल, प्रवीण बागड़ा, शिवालिक नगर पालिका शाखा अध्यक्ष सनी कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन मजदूर साथी जितेंद्र तेश्वर ने किया।