कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित आचरण के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला

कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित आचरण के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार ने गैरसैंण में संपन्न मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर जनता को धोखा दिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की। प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि जहां भाजपा विधायकों ने जनहित के सवाल लगातार उठाए, वहीं कांग्रेस विधायकों के सवालों की संख्या बेहद कम रही।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि धामी सरकार ने मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश कर किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के हित में कार्य किया, जबकि कांग्रेस विधायकों ने केवल हंगामा और नारेबाजी कर सत्र को बाधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रदेश में आई आपदाओं और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से भी परहेज किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, मेयर किरण जैसल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, दायित्वधारी राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *