विकासनगर अस्पताल को दी एंबुलेंस

विकासनगर अस्पताल को दी एंबुलेंस

विकासनगर। ओएनजीसी और जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से उप जिला अस्पताल विकासनगर को एंबुलेंस भेंट की गई। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने चाबी सौंपते हुए इसे मरीजों की सेवा के लिए समर्पित किया।
नवप्रभात ने कहा कि एंबुलेंस सेवा से आपातकालीन उपचार में तेजी आएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *