अंतिम चरण में 499 मतदान अधिकारियों को किया प्रशिक्षण प्रदान

अंतिम चरण में 499 मतदान अधिकारियों को किया प्रशिक्षण प्रदान

 

 

DESK THE CITY NEWS 

 

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। शुक्रवार को अगस्त्यमुनि स्थित परिसर में सामान्य एवं मतपेटी हैंड साउंड प्रशिक्षण का अंतिम दिन संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 506 में से 499 द्वितीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, 55 सेक्टर और 13 जोनल अधिकारी भी प्रशिक्षण में सम्मिलित रहे। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में कुल 13 सेक्टर, 3 रिजर्व सेक्टर, 3 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जखोली ब्लॉक में 17 सेक्टर, 4 रिजर्व सेक्टर,2 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी हैं। ऊखीमठ ब्लॉक में 9 सेक्टर और 2 रिजर्व सेक्टर के लिए 2 जोनल एवं 2 रिजर्व जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को कर्तव्यपरायणता और गंभीरता से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट तथा द्वितीय मास्टर ट्रेनर मनोज बिष्ट उपस्थित रहे।

पोलिंग पार्टियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

 

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पोलिंग पार्टियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस दौरान 75 मतदान पार्टियों और विकासखण्ड कोट के 8 जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान दीपक रावत, सहायक नोडल, प्राचार्य डाइट स्वराज सिंह तोमर व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोट प्रदीप नैथानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *