चौकी में पहुंची दोनों पत्नी, पहली पत्नी ने खूब सुनाई खरी खोटी

DESK THE CITY NEWS
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व विधायक के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली है। मामले का खुलासा जगजीतपुर पुलिस चौकी पर दोनों पत्नि के पहुंचने पर हुए हंगामा के बाद हुआ। भाजयुमो नेता ने जिस पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज किया पहले वह उसे परिवार का अभिन्न अंग मानता था। अब देखना है कि पार्टी नेता पर किया कार्रवाई करती है।

मामला जगजीतपुर पुलिस चौकी में सोमवार की देर शाम 9 बजे पहुंचा। जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी राजा गार्डन निवासी रानीपुर विधानसभा का युवा मोर्चा में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा बहादराबाद मंडल महामंत्री एवं बूथ अध्यक्ष सुनील पाल उर्फ भूरा के घर में अचानक से पड़ोसी की लड़की घर में रहने लगी। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो सुनील पाल के घर पहुंचे और अपनी लड़की को घर चलने के लिए कहने लगे, लेकिन सुनील पाल ने जब कोर्ट में शादी करने की बात बताते हुए उसने अपनी पत्नी बताया तो लड़की के परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सुनील पाल ने मारपीट होते देख पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को जगजीतपुर चौकी ले आई। पुलिस चौकी पहुंचने और अपने पति की दूसरी शादी की जानकारी होते ही सुनील पाल की पहली पत्नि भी चौकी पहुंच गई। उसने अपने पति के साथ पड़ोस में रहने वाली लड़की को खूब खरी खोटी सुनाई। मामला पूरी सुर्खियों में छा गया। चौकी में घंटों तक दोनों पक्ष मौजूद रहे, लेकिन बाद में किसी पक्ष की ओर से लिखित में कुछ न देने पर पुलिस ने उन्हें हिदायत देते हुए घर भेज दिया।
हाल ही में कुछ महीने पूर्व उसने दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज की। जबकि पहली पत्नी से तलाक या संबंध विच्छेद नहीं किया है। पहली पत्नी से करीब 8 साल का एक बच्चा है। अब देखना है कि भाजपा पार्टी अपने नेता पर कार्रवाई का चाबुक चलाती है या नहीं।
हाल ही में कुछ महीने पूर्व उसने दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज की। जबकि पहली पत्नी से तलाक या संबंध विच्छेद नहीं किया है। पहली पत्नी से करीब 8 साल का एक बच्चा है। अब देखना है कि भाजपा पार्टी अपने नेता पर कार्रवाई का चाबुक चलाती है या नहीं।