नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी छह महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
DESK THE CITY NEWS
पौड़ी। छह महीने पहले नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को आखिरकर पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 6 दिसंबर 2024 को नाबालिग युवती द्वारा चण्डीगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि सुमित निवासी अज्ञात द्वारा सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटनास्थल सतपुली होने के कारण यह प्रथम सूचना रिपोर्ट चंडीगढ़ से जनपद पौड़ी के लिए 5 मई 2025 को स्थानांतरित की गई जिसके आधार पर थाना सतपुली पर पोक्सो एक्ट बनाम सुमित अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने निर्देश देकर टीम गठित की। जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर पौडी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सतपुली क्षेत्र में सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होमस्टे में जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, साथ ही पीड़िता के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया गया क्योंकि पीड़ित युवती को सुमित नाम के लड़के का मूल पता ज्ञात नहीं था और ना हीं सुमित के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पा रही थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों,कुशल सुरागसी पतारसी व जुटाई गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के परिणाम स्वरूप यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म सुमित के द्वारा नहीं बल्कि नितिन नौटियाल के द्वारा किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नितिन नौटियाल की तलाश की गई और बुधवार को अभियुक्त नितिन नौटियाल को पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।