घोषणा के बाद भी नहीं हुआ सेम मुख्य मोटर मार्ग का निर्माण, नाराजगी
उत्तरकाशी। मंगलवार को धनारी किसान विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक में सेम मुख्य मोटर मार्ग का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक न होने पर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया ओर शीघ्र समिति व ग्रामीणों के साथ वन विभाग व लोकनिर्माण विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण करने व समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रस्ताव किया गया। साथ ही वर्षों से पटुडी धनारी में टेलीफोन कनेक्टिविटि की समस्या को देखते हुए टावर लगाने में क्षेत्र की उपेक्षा पर चर्चा कर शीघ्र टावर लगाने की मांग भी की। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पंवार, समिति के प्रदेश अध्यक्ष नत्थी सिंह कुण्डरा, संरक्षक सुन्दर सिंह राणा, विशम्बर दत्त नोटियाल, विजय सिंह राणा आदि उपस्थित थे।