नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार’
देहरादून। बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को लक्ष्मण कुमार नामक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना बसंत विहार में दिया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार द्वारा अभियोग पंजीकृत किया कर पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी बालिका की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता नाबालिक लड़की को अभियुक्त लक्ष्मण कुमार पुत्र रामवृक्ष साहनी निवासी ग्राम व पोस्ट कटरा मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता गांधीग्राम कांवली थाना बसंत विहार देहरादून के साथ रेलवे स्टेशन लखनऊ से बरामद किया गया। अभियुक्त लक्ष्मण कुमार को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में विनय भट्ट, आरती बिष्ट शामिल थे।