10 से 12 जून तक हरिद्वार में होगा वार्षिक अधिवेशन
रुड़कीा। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का वार्षिक अधिवेशन 10 से 12 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे देश से हजारों किसान शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें विजय शर्मा बिट्टू को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और ताज मोहम्मद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव सचिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजब सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।