सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी: रेखा आर्या

सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी: रेखा आर्या

 

देहरादून/अल्मोड़ा। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की।
अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को मासिक धर्म कहा गया है। यह विचारणीय बात है कि अगर इसे धर्म से जोड़ा गया तो यह अपवित्र कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का वह पवित्र आशीर्वाद है जो उन्हें सृष्टि की सृजनकर्ता बनाता है। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि इस विषय में समाज में बहुत सारी भ्रांतियां प्रचलित है और इस बारे में सामाजिक सोच को बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक पांडे, पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, किरन पंत, गणेश जलाल, नवीन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

 

किशोरियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में काउंसलरों द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के साथ ही किशोरियों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रदेश समन्वयक पंकज कुमार, जिले के समन्वयक मनमोहन पटवाल, सीएमओ पौड़ी डॉ. पारूल, सीमा चौहान, अतुल सजवान, योगेंद्र पुंडीर, रेखा रावत, सपना, पूजा चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *