1008 मंत्रों की आहुतियां देकर की राष्ट्र कल्याण की कामना
रुड़की। पुरानी तहसील स्थित ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह मंदिर में शनि जयंती पर राष्ट्र कल्याण के लिए आयोजित महायज्ञ में 1008 आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। ज्योतिषाचार्य गुरुदेव आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने कहा कि शनि देव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शनि देव न्यायाधीश हैं। ग्रहों में शनि देव को न्यायाधीश का पद प्राप्त है। शनिदेव कर्म फल दाता हैं और कर्मों का फल देते हैं, इसलिए हमें अच्छे और सच्चे कर्म करने चाहिए, जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, कांग्रेस के महामंत्री सचिन गुप्ता, सतीश शर्मा, देवेंद्र मेहर, ललित चौधरी, राधा भटनागर, राधा भंडारी, सुलक्षणा सेमवाल, इंद्रमणि सेमवाल आदि उपस्थित थे।