पुलिस ने अभियान चलाकर युवाओं को किया जागरूक
देहरादून। यातायात पुलिस तथा मसूरी पुलिस टीम द्वारा युवा वर्ग को यातायात, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, लंडोर, मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनजागरूकता अभियान के दौरान छात्राओ को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही यातायात संकेत तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया, इस दौरान छात्रों को जागरूक करने हेतु यातायात के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस दौरान सभी छात्राओं को नित नये तरीकों से साइबर ठगों द्वारा की जा रही ठगी से बचाव हेतु उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए छात्रों को किसी भी दशा में अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्जान व्यक्ति से साथ साझा नहीं करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।