पर्वतीय जनपदों में एवं मनरेगा श्रमिकों को किया गया जागरुक
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशं पर अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में वृह्द मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी जनपदों में श्रम विभाग, उद्योग विभाग के सहयोग से स्वीप टीम द्वारा के आद्यौगिक क्षेत्रों, सिडकुल, मनरेगा जॉबकार्ड धारक श्रमिकों एवं सड़क निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी जनपदों में श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश व्यापक मतदाता जगरुकता अभियान के दृष्टिगत मई माह में अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस को देखते हुए ”माई वर्क माई च्वॉइस, माई वोट माई वॉइस” थीम तय की गई है। इस थीम पर पूरे माह सभी जनपदों के औद्यौगिक क्षेत्रों में मतदाता शिविर लगाए जाएंगे। अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत करते हुए श्रमिको को लोकतंत्र में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्यौगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों के साथ भी इस अभियान में संवाद किया जा रहा है।
श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी
श्रीनगर गढ़वाल। नगर पालिका सभागार पौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि किस प्रकार योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं और किस प्रकार निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सचिव डीएलएसए अकरम अली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एस.एन.जोशी, सी.एल.ए.डी.सी. पौड़ी कमल प्रसाद बामराड़ा, रिटेनर अधिवक्ता कुशुम नेगी आदि उपस्थित थे।
श्रमिकों को दी अधिकारों की जानकारी
श्रीनगर गढ़वाल। सिविल जज (जू.डि.) कु. अलका की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर निगम श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर आरती भण्डारी, सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, संरक्षक अनूप पांथरी, बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, पी.एल.वी. सदस्य पूनम हटवाल ने श्रमिकों के अधिकारों के विषय में जानकारी दी।
न्याय चला निर्धन की ओर की दी जानकारी
उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरुवार को अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित जागरूकता शिविर में श्रमिकों को न्याय चला निर्धन की ओर के बारे में बताया गया ताकि न्याय पर सब की पहुँच हो सकें।