21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर

21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर


देहरादून। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जनपद में 21 से 26 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर लगने वाले शिविरों में दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन संबंधी आय प्रमाणपत्र और सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार, शिविर 21 अक्टूबर को रायपुर, 22 को डोईवाला, 23 को सहसपुर और 26 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित होंगे। स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दिव्यांगजनों के लिए वाहन, भोजन, पेयजल और बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *