सानिया ने जीता रजत पदक, हुआ स्वागत
उत्तरकाशी। शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता के रिटेल सेल्स मैनेजमेंट क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाली ऋषिराम शिक्षण संस्थान की पूर्व छात्रा सानिया जोशी का विद्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। मूल रूप से चिन्यालीसौड़ निवासी सानिया ने वर्ष 2022 में विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की और बाद में एनआईएफटी पंचकूला से फैशन डिजाइनिंग का चार वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. अरविंद जगूड़ी और प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने सानिया, उनके पिता एवं भाई का पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया। सानिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय प्रबंधन को दिया।