विजयपाल ने प्रभारी मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

विजयपाल ने प्रभारी मंत्री से की शिष्टाचार भेंट


देहरादून। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच जनपद उत्तरकाशी के समसामयिक विषयों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *