यूजीसी नेट में स्वाति नौटियाल ने हासिल की 51वीं रैंक

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के थलन मंगलपुर निवासी स्वाति नौटियाल ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तरकाशी में खुशी का माहौल है। स्वाति ने वर्ष 2025 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से जंतु विज्ञान विषय में एमएससी उत्तीर्ण की। इसके बाद से वह शिक्षा के क्षेत्र के साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय हैं। वर्तमान में स्वाति नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा एंबेसडर के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि स्वाति की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।