युवा संगम के तहत उत्तराखंड के डेलीगेट्स पश्चिम बंगाल रवाना

श्रीनगर गढ़वाल। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘युवा संगम’ फेज-7 के अंतर्गत एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों और शैक्षणिक संस्थानों से चयनित डेलीगेट्स को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि युवा संगम अंतरराज्यीय यात्रा के साथ सांस्कृतिक विविधता, बंधुत्व और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। नोडल अधिकारी प्रो. महाबीर सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क पर केंद्रित है। यात्रा में सभी 13 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।