पन्ती पम्प हाउस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पन्ती पम्प हाउस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


चमोली। पन्ती पम्प हाउस नारायणबगड़ में हुई चोरी का थराली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को सहादत और मोबिन निवासी नल्हेड़ा गाजी, सहारनपुर तथा सूरज सिंह निवासी दरमोला, रुद्रप्रयाग को श्रीनगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पन्ती पम्प हाउस से स्टार्टर पैनल, एक्सटेंशन बोर्ड और तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के लंगासू में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान आरोपियों ने बेच दिया था। पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *