तीन साल जेल में रहने के बाद भी नहीं सुधरा आरोपी, बाइक चोरी में गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 37 महीने जेल में रहने के बाद एक माह पहले ही रिहा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को मनीष नेगी ने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल (यूके-15-बी-3190) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच करते हुए मंडी के पास से सागर चौहान निवासी सिंबलचौड़ को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी एनडीपीएस अधिनियम और चेक बाउंस के मामलों में जेल जा चुका है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।