डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


हरिद्वार। डॉ. राममनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में डॉ. लोहिया के विचारों और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।
हाजी मतीन सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. लोहिया सच्चे समाजवादी और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक समानता, अन्याय और अत्याचार के विरोध में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाया और अब अखिलेश यादव इसे मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. लोहिया और मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने से मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन और फ्रूटी वितरित की गई। गोष्ठी में महंत शुभम गिरी, मशकूर कुरैशी, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, लव दत्ता, डॉ. राजेंद्र पाराशर और साजिद अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *