सोशल मीडिया पर कुमारी शैलजा के खिलाफ टिप्पणियां अनुशासनहीनता

सोशल मीडिया पर कुमारी शैलजा के खिलाफ टिप्पणियां अनुशासनहीनता


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलजा के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणियां और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेगी ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता से वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर वरिष्ठ नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार गंभीर अनुशासनहीनता है। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं से ऐसी पोस्ट और टिप्पणियां तत्काल हटाने तथा भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध पार्टी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नेगी ने संगठन की एकता, आपसी सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *