सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने प्रस्तुत किए स्टार्टअप आइडिया

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने प्रस्तुत किए स्टार्टअप आइडिया


पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया गया। इसमें 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 20 समूहों ने अपने नवाचारपूर्ण स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय घुड़दौड़ी, आईएचएमएस कोटद्वार और एनआईटी श्रीनगर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता से जुड़े विचार साझा किए। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर युवाओं को विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने, इनक्यूबेशन और उद्यम स्थापना के संबंध में मार्गदर्शन दिया। निर्णायक दल में जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक उपासना सिंह, सिरताज सिंह रांगड़, कपिल कुमार मौर्य, तनुज पुंडीर, दर्शन उनियाल, विवेक जदली, चमनलाल शर्मा और दीपक बनियाल शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *