सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग्दरी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग्दरी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मलंग अखाड़ा कमेटी की ओर से मुग्दरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अखाड़ा कमेटी ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है। खेलों के माध्यम से युवा नशे और गलत गतिविधियों से दूर रहकर अनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित कर सकते हैं। कमेटी अध्यक्ष सागर जमाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे प्रदेशों सहित दूर-दराज क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 80, 50 और 40 किलोग्राम भार वर्ग में मुग्दरी की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मलंग अखाड़े का उद्देश्य युवाओं को खेल एवं व्यायाम से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना है। इस अवसर पर ताहिर हसन, आजम भारती, शमशाद सदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *