मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिनेश आर्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने उनके सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *