पैदल गश्त और ड्रोन से निगरानी तेज, नशे के खिलाफ पुलिस सख्त

पैदल गश्त और ड्रोन से निगरानी तेज, नशे के खिलाफ पुलिस सख्त


चमोली। गोपेश्वर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने सघन पैदल गश्त और ड्रोन से निगरानी अभियान चलाया। नगर के प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों, सुनसान रास्तों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं।
आमजन और व्यापार मंडल से मिले सुझावों के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्र युवाओं से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने नशाखोरी, हुड़दंग और महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। पुलिस ने प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री और वाहनों की भी जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *