ग्राम कंकराड़ी में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन

ग्राम कंकराड़ी में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन


उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम कंकराड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीमा चौहान ने की, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से श्यामदेई गुसाईं को अध्यक्ष चुना गया, जबकि कविता देवी उपाध्यक्ष, गजेंद्र देवी सचिव, राखी देवी उप सचिव और रेखा देवी कोषाध्यक्ष बनीं। सभी पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और ग्राम विकास पर चर्चा करते हुए शिक्षा, स्वच्छता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *