युवाओं ने ली भाजपा सदस्यता

विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, केदारावाला में आज भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के योगदान को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में शामिल होकर पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।