युवाओं ने रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश

युवाओं ने रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश


रुड़की। रामनगर स्थित लेबर चौक के पास आकाश पावर सॉल्यूशन कार्यालय में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
शिविर में डॉ. अमित कुमार और उनकी टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान रक्त की विभिन्न जांच भी की गई, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकी। रक्तदान शिविर में सोनू कुमार, गौरव सिंह, अंकित, अनुराग, अर्पित त्यागी, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार और कुणाल सहित कई युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर के संयोजक अंकुश राज ने बताया कि यह उनकी ओर से आयोजित पांचवां निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर है, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *