जंगल की आग के कारण गिरा पत्थर, युवक की मौत

जंगल की आग के कारण गिरा पत्थर, युवक की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मयंक पंवार पुत्र महेश, निवासी लाटा, शाम करीब साढ़े चार बजे उत्तरकाशी की ओर आ रहा था। इसी दौरान जंगल में लगी आग के कारण ढलान से पत्थर गिरा, जो सीधे उसकी छाती पर जा लगा। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में वन विभाग ने मॉक ड्रिल आयोजित की थी, इसके बावजूद जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *