397 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

397 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चौरास पुल के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 397 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सिंह (20 वर्ष) निवासी अलकनंदा विहार, श्रीनगर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *