भांसरताल ट्रेक में युवाओं और छात्रों ने लिया उत्साह से भाग

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी झील महोत्सव 2026 ‘हिमालय ओ-2’ के तहत भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट और बीडीओ विपिन सिंह ने घनसाली से ट्रेकिंग दलों को हरी झंडी दिखाकर किया।
हुलाणाखाल से 10 दलों में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने लगभग दो किलोमीटर पैदल ट्रैक कर भांसरताल तक यात्रा की। ट्रेकिंग दल में हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। ट्रेक का पहला पड़ाव सुखताल और दूसरा पड़ाव भांसरताल रहा। इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि भांसरताल सहित पंवाली कांटा और सहस्रताल जैसे ट्रेकों को भी विकसित किया जाएगा।
हुलाणाखाल से 10 दलों में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने लगभग दो किलोमीटर पैदल ट्रैक कर भांसरताल तक यात्रा की। ट्रेकिंग दल में हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। ट्रेक का पहला पड़ाव सुखताल और दूसरा पड़ाव भांसरताल रहा। इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि भांसरताल सहित पंवाली कांटा और सहस्रताल जैसे ट्रेकों को भी विकसित किया जाएगा।

8 किमी रोमांचक पैदल ट्रैक संपन्न
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी झील महोत्सव-2026 के दूसरे दिन प्रतापनगर क्षेत्र में दैंतखाल से पीढ़ी तक लगभग 8 किलोमीटर का पैदल ट्रैक आयोजित किया गया। इस रोमांचक ट्रैकिंग कार्यक्रम में कुल 59 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा किया। ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को घने वनों की हरियाली, मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और हिमालय की विहंगम पर्वत श्रृंखलाओं के आकर्षक दर्शन हुए।

प्रतिभागियों ने हिमालय और प्रकृति को उकेरा
टिहरी। टिहरी लेक फेस्टिवल-2026 के दूसरे दिन बौराड़ी स्टेडियम घण्टाघर परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कुल 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिमालय, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जैसे विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी लेक फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार फेस्टिवल के नाम के साथ “हिमालयन ओ टू” जोड़ा गया है, जिससे पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिल रहा है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन की रूपरेखा बनाते समय यह निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फेस्टिवल के साथ जोड़ा जाए। इसी कारण इसका नाम “हिमालयन ओ टू टिहरी लेक फेस्टिवल” रखा गया।

आगराखाल-कसमोली ट्रैकिंग का शुभारंभ
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। हिमालयन ओदृ2 टिहरी लेक फेस्टिवल के दूसरे दिन आगराखाल-कसमोली ट्रैकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल और डीएफओ नरेंद्रनगर दिगंत नायक ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैकिंग दल को रवाना किया। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक में वन, राजस्व और पुलिस विभाग के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों सहित लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।