भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह भालू के हमले की एक और घटना सामने आई। रैथल ग्राम के निवासी हरीश कुमार जंगल के समीप मौजूद थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकला भालू उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हरीश ने किसी तरह अपनी जान बचाई और स्थानीय लोगों की मदद से सूचना दी।
राजस्व उप-निरीक्षक क्यार्क के अनुसार, घटना नालमा नामे तोक क्षेत्र में सुबह लगभग 11 बजे हुई। हमले की खबर मिलते ही पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण जिला अस्पताल पहुंचे और हरीश कुमार का हाल-चाल पूछकर उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हरीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें उच्च स्तर के चिकित्सालय में रेफर किया। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और वन्यजीवों के प्रति सतर्कता की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग भी घटना की निगरानी और भविष्य में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने में सक्रिय हैं।

जन जागरूकता अभियान जारी
उत्तरकाशी। बढ़ते भालू हमलों को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। डीएफओ डीपी बलूनी ने बताया कि कम बर्फबारी, क्लाइमेट चेंज और हाइबरनेशन प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण भालू साल भर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि प्रवाहित क्षेत्रों में एनाइडर यंत्र, सर्चलाइट, कैमरा ट्रैप और फॉक्स लाइट लगाए जा रहे हैं। गांव में घास लेने जाने वाले लोगों को पेपर स्प्रे दिए जा रहे हैं, जिससे भालू से बचाव संभव हो। वन विभाग लोगों को अकेले न जाने, झुंड में रहने और सड़े फल अलग रखने की सलाह दे रहा है।