एकता रैली में दौड़े युवा, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

एकता रैली में दौड़े युवा, डीएम ने बढ़ाया उत्साह


रुद्रप्रयाग। सरदार पटेल की 150वीं जयंती और राज्य रजत जयंती पर एकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ तिराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली में छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-दमाऊ की ताल पर “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों से माहौल गूंज उठा। गुलाबराय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए एकता और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *