ईष्ट देवता की पूजा कर शुरू की धान की रोपाई
लंबगांव। विकासखंड प्रतापनगर के पट्टी भदूरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धान की रोपाई क्षेत्रवासियों ने अपने ईष्ट आराध्य देवता कोटेश्वर महादेव की विधिवत पूजा कर शुरू की। इस दौरान लोग सेरा हिट गैल्याणी रोपणी का दिन एैगीन गीत को गुनगुनाते रहे। पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने कहा कि पट्टी भदूरा क्षेत्र में धान की रोपाई की शुरूआत खेत में लुंग लगाकर शुरू होती है। रोपणी लगाने से पहले सभी लोग सुबह खेतों में रोट पिठाईं से शुरुआत करते है, बैलों सहित हल को पिठईं (तिलक) लगाते हैं।