विश्व पर्यावरण दिवस को मतदाता जागरूकता से जाएगा जोड़ा
पौड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस को मतदाता जागरूकता से जोड़ते हुए पौधरोपण अभियान आयोजित किये जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि जून-जुलाई माह में पौधरोपण हेतु क्षेत्रीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जलवायु के पौधे चिन्हित कर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश की हर एक बूंद एवं प्रत्येक वोट अमूल्य है की थीम पर आगामी 05 जून से 20 जुलाई, 2025 तक होने जा रहे पौधरोपण अभियान में प्रति मतदेय स्थल 10 पौधे एवं जनपद स्तर पर कुल दस हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 25 जुलाई को भी वृहद स्तर पर पौध रोपण किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।