कार्यालय उद्घाटन पर किया महिलाओं का सम्मान

लक्सर। लक्सर विकास समिति द्वारा उत्सव पैलेस में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय उद्घाटन व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डॉ. सोनिया आनंद रावत और अध्यक्षता रविंद्र सिंह आनंद ने की। डॉ. रावत ने महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों को जरूरी बताया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही सशक्त समाज की नींव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।