‘‘महिला सशक्तीकरण: एक चेतना, एक संकल्प’’ पॉडकास्ट का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / उदित पांडे,
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में ‘‘महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प’’ विषय पर आधारित पॉडकास्ट लॉन्च किया। यह पॉडकास्ट राज्यपाल के पाँच प्रमुख मिशनों में से एक ‘‘महिला सशक्तीकरण’’ को समर्पित है। इससे पूर्व वे टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइफस्टाइल विषयों पर भी पॉडकास्ट कर चुके हैं।
राज्यपाल ने कहा कि यह पहल केवल डिजिटल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना जगाने और नारी सम्मान व समानता स्थापित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण सिर्फ अधिकार देना नहीं बल्कि उन्हें भरोसा दिलाना है कि उनकी सोच, मेहनत और क्षमता पर समाज को विश्वास है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।
उन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और करुणा का प्रतीक बताते हुए गार्गी, मैत्रेयी, रानी लक्ष्मीबाई और तीलू रौतेली जैसी विभूतियों के योगदान का उल्लेख किया। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब मातृशक्ति समान रूप से भागीदारी करेगी। पॉडकास्ट लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी ने अनुभव साझा किए। संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।