वन्य जीव सप्ताह के तहत रैली निकालकर किया जागरूक

वन्य जीव सप्ताह के तहत रैली निकालकर किया जागरूक


देहरादून। ग्राम पंचायत मेहुवाला में वन विभाग एवं प्राथमिक विद्यालय मेहुवाला खालसा के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने वन्य जीव संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को वन्यजीवों की रक्षा हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा राजू राणा ने कहा कि वन्य जीव प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जिनके बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं। मानव हस्तक्षेप के कारण हजारों प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं, जो हमारे जीवन के लिए भी संकट का कारण बन सकता है। पर्यावरण और वन्यजीव एक-दूसरे से जुड़े हैं, इसलिए उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *