हर घर नल योजना पूर्ण होने पर मनाया जल अर्पण दिवस

रूद्रप्रयाग। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत लड़ियासु में हर घर नल योजना पूर्ण होने पर जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र रावत उपस्थित रहे। 31.51 लाख रुपये की लागत से बनी लेख-लवाड़ी पेयजल योजना का लोकार्पण कर स्वामित्व प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत को सौंपा गया। महिला मंगल दलों व छात्रों ने जल संरक्षण रैली व नुक्कड़ नाटक से जागरूकता फैलाई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।