जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

हरिद्वार। जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अधिकारियों व कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सूची उपलब्ध कराने में लापरवाही पाए जाने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 9 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस कार्य के लिए पर्याप्त कार्मिकों की आवश्यकता है, जिनकी नियुक्ति व प्रशिक्षण अनिवार्य है। कुछ विभागों द्वारा सूची न देने से प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसे में सभी कार्यालयों को समय पर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।