आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वर्चुअल गुणवत्ता मूल्यांकन संपन्न

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का वर्चुअल गुणवत्ता मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुसार संपन्न हुआ।
ब्लॉक पुरोला के ढकाड़ा व पोरा तथा ब्लॉक नौगांव के पोंटी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेषज्ञ टीमों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड प्रबंधन, मानव संसाधन और रोगी संतुष्टि का गहन आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य सहित बारह सेवा पैकेजों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और रोगी-केंद्रित बनाना है। भविष्य में अन्य केंद्रों का भी चरणबद्ध मूल्यांकन किया जाएगा।