बैठक में ग्राम प्रहरियों से की जनसहयोग की अपील

बैठक में ग्राम प्रहरियों से की जनसहयोग की अपील


उत्तरकाशी/पुरोला। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना पुरोला में थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान कानून, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए जनसहयोग की अपील की गई।
बैठक में साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला व बाल अपराध और बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रहरियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *