कुलपति ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर की शोध परियोजनाओं पर चर्चा
DESK THE CITY NEWS
देहरादून। राजभवन में कुलाधिपति, राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह से श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन.के. जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने दूरदर्शितापूर्ण तरीके से विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति, अब तक की शानदार शैक्षणिक प्रगति, आगामी भविष्य की योजनाओं और विशेष रूप से विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों पर चल रही महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं (प्रोजेक्ट्स) की विस्तृत आख्या राज्यपाल के सम्मुख प्रस्तुत की।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्यपाल को विश्वविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन हेतु किए जा रहे अथक प्रयासों और भावी रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। विशेष रूप से, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में चल रही नवीन परियोजनाओं के बारे में भी गहन जानकारी प्रदान की।