पशुपालन विभाग का टीकाकरण व पशुगणना अभियान जारी

पशुपालन विभाग का टीकाकरण व पशुगणना अभियान जारी

उत्तरकाशी। पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 द्वारा विकासखंड प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के भरपूरिया, पोखरी और गढ़सिनवाल गांवों में शिविर आयोजित कर पशुगणना व टीकाकरण अभियान चलाया गया। शिविर में डॉ. क्षितिज शर्मा और बीरेंद्र रावत ने पशुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण किया तथा खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि 150 से अधिक पशुओं का उपचार व टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई और संतुलित आहार के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *